visakhapatnam steel plant accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ. पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की जान चली गई और कई मजदूर घायल हो गए. यह घटना तब हुई जब अत्यधिक तापमान पर स्टील से भरी करछुल अचानक फट गई. हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
गृह मंत्री की प्रतिक्रिया
राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने हादसे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरी जानकारी ली. गृह मंत्री ने अधिकारियों को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. वह खुद भी मौके पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा.
मजदूर यूनियन का कहना है?
मजदूर यूनियन के नेता एन. अयोध्याराम ने कहा कि हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जरूरी है. उन्होंने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं है कि जिनकी मौत हुई वे स्थायी कर्मचारी थे या ठेके पर काम करने वाले मजदूर.
ये भी पढ़ें-माननीय बनने को तैयार पवन सिंह! सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ नामांकन भरने पहुंचे ‘पॉवर स्टार’
मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने अधिकारियों से सीधे बात कर मौजूदा हालात की जानकारी ली और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम ने सभी सरकारी विभागों को मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा करने का आदेश दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


