गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
— भारत एक्सप्रेस
Buxar News: बिहार में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में हुई चोरी की वारदात का वीडियो देखकर कोई भी दंग रह जाएगा. यहां एक 4-5 साल के बच्चे ने बैंककर्मी के केबिन में घुसकर, कैश काउंटर से करीब 1 लाख रुपये का कैश चुरा लिया. उसके बाद बच्चा बैंक परिसर के बाहर खड़ी महिला के साथ रफूचक्कर हो गया.
भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बताया कि घटना बक्सर नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैन-ब्रांच की है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि 12 बजकर 33 मिनट पर एक बच्चा, जो किसी महिला के साथ बैंक पहुंचा था, उसने पहले इधर-उधर झांका. उसके बाद जब जैसे ही बैंक का कैशियर किसी काम से काउंटर छोड़कर निकला, तभी बच्चा कैश काउंटर में पहुंचा और पांच सौ नोट की गड्डी निकालकर आराम से निकल गया. बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर इस चोरी का पता चला.
‘बच्चे को बैंक से चोरी की ट्रेनिंग दी गई थी’
बैंक के एक कर्मचारी ने कहा कि ‘महिला द्वारा एक बच्चे को इस तरह ट्रेंड किया गया था कि वह एक मिनट से भी कम समय में एक लाख रुपये चुरा ले गया.’ यह पूरी घटना वीडियो में साफ देखी जा सकती है. बच्चे का चेहरा भी दिखाई दे रहा है. हालांकि, चूंकि वह एक बच्चा है, इसलिए खबर में उसके चेहरे को ब्लर कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें— न ससुराल न मायका हुआ अपना… पति से तलाक के बाद मायके लौटी महिला, सोते वक्त पिता ने गला घोंटकर मार दिया
‘बच्चे के साथ नीचे और भी महिलाएं थी’
बैंक मैनेजर अनूप सिंह ने कहा कि यह किसी चोरों की गैंग का काम लग रहा है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर लग रहा है कि बच्चे के साथ और भी महिलाएं नीचे थी, जो कि दोनों के उतरते ही वहां से चंपत हो गईं. ये तो सुनियोजित तरीके से टारगेट किया गया बैंक को. मैं अपील करूंगा आस-पास के बैंक आॅफिसर से कि थोड़ा सतर्क रहें.
उन्होंने कहा, घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है. पुलिस अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. महिला और बच्चे की खोजबीन की जा रही है.
— भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…