Bharat Express DD Free Dish

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR में 3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद, IMD ने इन जिलों के लिए दिया बड़ा अपडेट

Delhi Noida School Closed: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में लगातार बारिश से कारण नोएडा, गाजियाबाद और झज्जर में 3 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बारिश की चेतावनी दी है.

noida school closed

नोएडा के स्कूल बंद होंगे

Delhi Noida School Closed: दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने आम जिंदगी की रफ्तार थाम दी है. पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है. इसका सबसे ज्यादा असर दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ा है. हालात को देखते हुए कई जिलों के प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.

नोएडा-गाजियाबाद में 3 सितंबर को सभी स्कूल बंद

नोएडा और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बुधवार, 3 सितंबर 2025 को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. आदेश में साफ कहा गया है कि भारी बारिश और सड़कों पर बनी जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा और जोखिम का सामना न करना पड़े.

हरियाणा के झज्जर जिले में भी हालात  ऐसे ही हैं. लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए 3 सितंबर को जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह आदेश बहादुरगढ़ समेत झज्जर जिले के सभी उपमंडलों और ब्लॉकों में लागू रहेगा. प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए.

अगले 4-5 दिन तक जारी रहेगी बारिश: IMD

बारिश और खराब मौसम का असर उत्तराखंड पर भी दिखाई दे रहा है. राज्य के कई जिलों में प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा देखते हुए यह कदम जरूरी माना जा रहा है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. अगले चार से पांच दिनों तक रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी. इस दौरान राजधानी दिल्ली और एनसीआर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Rain Alert: पंजाब से यूपी तक बारिश का कहर, नोएडा में यमुना उफान पर, खेत-खलिहान डूबे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read