देश

Independence Day: तिरंगे वाली साड़ी, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा, Video Viral

Seema Haider: सीमा पार से भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में बनी रहती है. एक बार फिर वह खबरों में आ गयी है. हालांकि इस बार बात थोड़ी अलग है. देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारिया चल रही हैं. देशभर में तिरंगा यात्रा के साथ हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस बीच रविवार को सीमा हैदर तिरंगा यात्रा में शामिल हुई और अपने घर के बाहर तिरंगा फहराया. बताया जा रहा है सीमा ने अपने पति के साथ तिरंगा लहराया और स्वतंत्रता दिवस के जश्न का हिस्सा बनी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा हैदर और सचिन ने ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए. वहीं उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बच्चे हाथ में लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही हैं.

सीमा हैदर का तिरंगा लहराते हुए वीडियो भी आया है, जिसमें वह तिरंगे वाली साड़ी पहनी हुई हैं और उनके साथ कुछ लोग भी है. वीडियो में सचिन मीणा के साथ कई बच्चे भी दिख रहे हैं. इस मौके पर सीमा के वकील एपी सिंह वहां मौजूद दिखे.

 

फिल्मों का ऑफर ठुकराया

इससे पहले देश में चर्चा का विषय था कि सीमा हैदर अपनी एक फिल्म करने वाली है. उनको फिल्म निर्देश अमित जानी ने कराची टू नोएडा फिल्म करने का ऑफर दिया था. इसके बाद से लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ लोग इससे नाराज हैं तो कुछ लोग इससे सहमत भी हैं. हालांकि सीमा को फिल्म मिलने को लेकर एक धमकियां भी मिलती रही हैं. वहीं अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने सीमा हैदर और अमित जानी को चेतावनी दी कि वह यह फिल्म करें. उन्होंने कहा अगर यह फिल्म बनी तो इसका अंजाम बुरा होगा. इसके बाद यह खबर सामने आयी कि सीमा हैदर अब फिल्म में काम नहीं करेंगी.

यह भी पढे़ं- Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आतंकी जावेद मट्टा के भाई ने कश्मीर में फहराया तिरंगा

वकील एपी सिंह ने किया बताया

हर घर तिरंगा अभियान के जश्न के दौरान सीमा हैदर के साथ उनके वकील एपी सिंह भी वहां मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि, “सीमा अब बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करेगी और उसको बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए जो ऑफर मिला था, वह भी उसने ठुकरा दिया है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

13 minutes ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

49 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

56 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

1 hour ago