Weather Today: देशभर में मॉनसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की संभवना के साथ ट्रैवल अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
IMD के अनुसार आने वाले कई दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. पूरे एक हफ्ते तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश दर्ज की गई थी जिससे मौमस में बदलाव देखने को मिला. वहीं आज यानी शनिवार (19 जुलाई) को भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है.
तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तपामना 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में होगी हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इस बीच तेज बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. लेकिन 20 और 22 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पहाड़ी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल और उत्तराखंड के लिए आने वाले दिन थोड़े मुश्किल भरे हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. जिसके कारण IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
वहीं उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में बारिश परेशानी का सबब ला सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में यात्रा करने वालों को सलाह दी है कि निलने से पहले एख बार मौसम का हाल जरूर जान लें.
खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए किन्नर कैलाश की यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि पहले ये यात्रा 15 जुलाई से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलनी थी.
ये भी पढ़ें- मानसून सत्र 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर प्लेन क्रैश तक विपक्ष का वार, सरकार का पलटवार तय
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



