देश

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, इन 3 राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Update:  भारत के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर मौसम साफ रहने के कारण दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है. जबकि इस बार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल स्तर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मौजूद है.

9 अप्रैल को महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम गरज

आईएमडी के मुताबिक 9 अप्रैल को महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम गरज, बिजली चमकेगी और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 और 10 अप्रैल को और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें- “आपकी जुबान काट लेंगे, हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप होते कौन हो ?”, राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने दी धमकी

ओडिशा के कई इलाकों में गरज

आईएमडी की मानें तो आने वाले अगले 3 दिनों में ओडिशा के कई इलाकों में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.वहीं  9 अप्रैल को झारखंड में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. जबकि देश के बाकी हिस्सों में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान, मध्य भारत, उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम होने की उम्मीद है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago