होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सारा ने गुरुद्वारा में टेका अपना मत्था.
Sara Ali Khan Visits Gurudwara Bangla Sahib: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती है. सारा को ट्रैवलिंग का काफी शौक है. हाल ही में सारा अली खान वेकेशन से लौटीं हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि वह परिवार या फिल्म की टीम के साथ कहीं न कहीं घूमने निकल जाती हैं. वहीं इस बीच सारा अली खान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचीं और वहां मत्था टेकने गुरुद्वारा बंगला साहिब गईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं.
सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपनी टीम के साथ पोज देती देखी जा सकती हैं. फोटो के बैकग्राउंड में गुरुद्वारा नजर आ रहा है. इस दौरान वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं. उसने अपने सिर पर दुपट्टा डाल रखा है. वहीं, दूसरी फोटो सारा ने गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर क्लिक की है. इसके अलावा सारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के सदस्य लंच करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि इन दिनों सारा अली खान की लेटेस्ट फिल्म गैसलाइट 31 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी. इसमें उन्होंने विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ काम किया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं.
बता दें कि सारा अली खान की नई फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं और कन्नन अय्यर डायरेक्टर हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है और इसमें सारा अली खान फ्रीडम फाइटर के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘मर्डर मुबारक’ और लक्ष्मण उटेकर की फिल्म है.
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…