दुनिया

Nepal Plane Crash: बेहद दर्दनाक है प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली को-पायलट अंजू खतिवडा की कहानी, 16 साल पहले विमान हादसे में ही गई थी पति की जान

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान लैंडिंग से पहले ही क्रैश कर गया जिसमें पांच भारतीय भी सवार थे. दुर्घटनाग्रस्त विमान में  को-पायलट अंजू खतिवडा की ये उड़ान बतौर को-पायलट आखिरी उड़ान साबित हुई. वो इस फ्लाइट को सकुशल लैंडिंग कराने के बाद कैप्टन बनने वाली थीं. लेकिन उन्हें कहां पता था कि कैप्टन बनने से पहले ही ये उनकी आखिरी उड़ान होगी. अपनी आखिरी उड़ान में वो सीनियर पायलट और ट्रेनर कमल केसी के साथ थीं.

को-पायलट अंजू इससे पहले नेपाल में कई फ्लाइट सफलतापूर्वक लैंड करा चुकी थीं इसलिए उन्हें रविवार को पोखरा के लिए उड़ान भरते समय कैप्टन कमल केसी ने उन्हें मुख्य पायलट की सीट पर बैठाया था. लेकिन दुर्भाग्य से लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले ही विमान क्रैश हो गया और अंजू के सभी सपने वहीं धुएं में मिल गए.

सफल कैप्टन थे कमल केसी

खबरों के मुताबिक, कैप्टन कमल केसी को बतौर पायलट 35 साल का अनुभव था. उन्होंने पहले भी कई पायलटों को ट्रेनिंग दी थी. जिसके लिए कई पायलट उनको सफल कैप्टन के रूप में मानते हैं. नेपाल में विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की संख्या की बात करें तो अबतक कुल 104 हादसे हुए हैं जिनमें 96 यात्री विमान और 8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-  एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में 66 कुष्ठ रोगियों के परिजनों के निर्माणाधीन आवास का किया निरीक्षण

अंजू के पति की मौत भी विमान हादसे में हुई थी

वहीं इस हादसे में दर्दनाक बात ये है कि को-पायलट अंजू के पति की मौत भी विमान हादसे में हुई थी. उनके पति दीपक पोखरेल भी यति एयरलाइंस में बतौर को-पायलट तैनात थे. उनकी मौत 16 साल पहले 21 जून 2006 में यति एयरलाइंस के एक विमान हादसे में हुई थी. ये विमान नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला जा रहा था. तभी यति एयरलाइंस का 9N AEQ विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 यात्री और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी.

पोखरा जा रहा था विमान

पखोरा विमान में दो बच्चों सहित 10 विदेशी नागरिक सवार थे. विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

30 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago