होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Forecast Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 9 मई को तेज आंधी की संभवना जताई गई है. वही बीते दिनो दिल्ली में सोमवार को 5 मिमी. बारिश हुई. इसके बावजूद तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. आईएमडी ने आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. जबकि 8 मई को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
मौसम के मुताबिक चक्रवात मोचा तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 9 मई को निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अंडमान द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने, तूफान और गरज के साथ बारिश होगी. 10 मई को चक्रवाती तूफान मोचा के बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में आने की संभावना है. इसके 11 मई तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद चक्रवाती तूफान मोचा के धीरे-धीरे मुड़ने और उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है.
बता दे कि 9 से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही 8 से 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन गतिविधियों को रोकने के लिए कहा गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…