Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: Cyclone Mocha को लेकर अलर्ट, दिल्ली-NCR में आ सकती है तेज आंधी, इस राज्य में लू को लेकर IMD का अलर्ट

Weather Forecast Updates: आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोचा तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके असर से 9 से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के इलाकों में मौसम बहुत ज्यादा खराब हो सकता है.

Weather UPDATE

Weather Forecast Updates:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 9 मई को तेज आंधी की संभवना जताई गई  है. वही बीते दिनो दिल्ली में सोमवार को 5 मिमी. बारिश हुई. इसके बावजूद तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. आईएमडी ने आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. जबकि 8 मई को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

 तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात मोचा

मौसम  के मुताबिक चक्रवात मोचा तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 9 मई को निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अंडमान द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने, तूफान  और गरज के साथ बारिश होगी. 10 मई को चक्रवाती तूफान मोचा के बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में आने की संभावना है. इसके 11 मई तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद चक्रवाती तूफान मोचा के धीरे-धीरे मुड़ने और उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- ‘द केरला स्टोरी’ विवाद के बीच आया बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान, बोलीं- लड़कियों के साथ हो रहे षड़यंत्र का हुआ खुलासा

बारिश की चेतावनी

बता दे कि 9 से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही 8 से 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन गतिविधियों को रोकने के लिए कहा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital