देश

Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-NCR सहित 13 राज्यों में आंधी-बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश भर में लगातार कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वहीं 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है. 1 मई को दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश देखी गई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 1 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में 3 मई को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं.

तेज तूफान के आसार

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज गरज, बिजली, आंधी और बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. तेज तूफान की रफ्तार 40 से 50 किमी. एक घंटे तक रहने की संभावना है. यूपी में एक मई को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई. आईएमडी ने पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में आज यानी मई में अलग-अलग बारिश की भविष्यवाणी की है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का किया वादा, जेपी नड्डा बोले- AC कमरे में बैठकर नहीं बनाया घोषणा पत्र

इन राज्यों में गिरेंगे ओले

IMD ने जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. उत्तराखंड में बिजली चमकने और आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) से ओले गिर सकते हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) और मराठवाड़ा में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और मराठवाड़ा में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

4 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

14 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

34 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

55 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago