Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: देश के 23 राज्यों में आंधी-बारिश, दिल्ली-NCR में तूफानी मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Weather Update Today: दिल्ली-NCR सहित देश के 23 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है. IMD ने आज राजस्थान में आंधी, गरज के साथ बिजली सहित बारिश होने और ओले गिरने की संभावना जताई है.

weather news

बारिश बिगाड़ेगी मौसम

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 23 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजस्थान में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि सहित बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. कई जगहों पर हवा की गति 50-60 किमी. प्रति घंटा रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और केरल में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने राजस्थान और यूपी में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.  27 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी (हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा) रहने की संभावना है

ये भी पढ़ें- UP Politics: “सपा, बसपा, लोकदल और सुभासपा समेत सभी दलों को होना होगा एक”, BJP को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए ओपी राजभर ने दी नसीहत

देश के कई राज्यों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश

पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी

आईएमडी ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की भविष्यवाणी की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital