होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है. वहीं अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए देश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम भारत में 23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बढ़ गई हैं.
दिल्ली में आज यानि की बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहने के आसार नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी होने के आसार है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में ऐसा ही मौसम रह सकता है, वहीं बारिश तेज होने की संभावना जताई गई है.
मौसम में बदलाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर में मौसम विभाग ने आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
आज शाम से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार है. उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पंजाब, वेस्ट राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार है. साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और असम-मेघालय और नगालैंड, त्रिपुरा में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है.
देश के ज्यादातर राज्यों में 24 मार्च को बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट यूपी और ईस्ट इंडिया, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र औ मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने वाली है. इसके साथ ही मध्य भारत और पूर्वी भारत में 26 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…
न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…
Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में MMDR संशोधन कानून को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष…