Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Update मौसम विभाग ने देश में बारिश ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में 23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं.

Weather Update

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है. वहीं अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए देश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम भारत में 23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बढ़ गई हैं.

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

दिल्ली में आज यानि की बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहने के आसार नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी होने के आसार है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में ऐसा ही मौसम रह सकता है, वहीं बारिश तेज होने की संभावना जताई गई है.

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

मौसम में बदलाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर में मौसम विभाग ने आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा  होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Temple: करोड़ों राम भक्तों का इंतजार होगा खत्म, शालिग्राम की शिला से रामलला लेंगे आकार, प्रतिमा बनाने में जुट गए मूर्तिकार, जानिए कब से शुरू होगा दर्शन

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

आज शाम से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार है. उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पंजाब, वेस्ट राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार है. साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और असम-मेघालय और नगालैंड, त्रिपुरा में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के ज्यादातर राज्यों में  24 मार्च को बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट यूपी और ईस्ट इंडिया, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र औ मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने वाली है. इसके साथ ही मध्य भारत और पूर्वी भारत में 26 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital