होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-14 अगस्त से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होगी. इसके बाद सक्रिय मानसून की स्थिति फिर से बहाल हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है. वहीं, 14 और 15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है.
आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी हैं. मौसम विभाग ने रविवार को चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर को छोड़कर आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार की रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं कि आगे सड़क खराब है, वाहन धीरे चलाएं.
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…