देश

PM मोदी और राहुल गांधी में कौन ज्यादा लोकप्रिय ? BJP-कांग्रेस में शुरू हुई नयी जंग, सोशल मीडिया के आंकड़ों में सामने आया सच!

PM Modi vs Rahul Gandhi: मानसून सेशन के समाप्त होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब नए तरह की जंग शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां अपने-अपने नेताओं को जनता के बीच ज्यादा फेमस दिखाने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में बीजेपी और कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. यहां देखा गया कि किस नेता को लोग ज्यादा इंगेजमेंट कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत (supriya shrinate) ने शनिवार को डेटा जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले लोग राहुल गांधी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने इसके लिए संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के भाषण के सोशल मीडिया एंगेजमेंट का डेटा शेयर करते दावा किया कि, “एक बात साफ़ है लोग पीएम मोदी के जुमलों से ऊब चुके हैं, वो मोहब्बत की बात कर रहे जननायक को सुन रहे हैं.”

संसद में राहुल के भाषण के दिए आंकड़े

सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट में दावा किया कि राहुल गांधी के भाषण को संसद टीवी पर 3.5 लाख लोगों ने देखा, जबकि नरेंद्र मोदी के भाषण को 2.3 लाख लोगों ने देखा. वहीं उन्होंने बताया कि कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर राहुल गांधी का भाषण 26 लाख लोगों ने देखा, जबकि बीजेपी के यूट्यूब पर 6.5 लाख लोगों ने देखा. कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक, कांग्रेस के फेसबुक पेज पर राहुल गांधी का भाषण 73 लाख लोगों ने, जबकि पीएम मोदी को सिर्फ 11 हजार लोगों ने सुना. कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी को 23 हजार, तो पीएम मोदी के भाषण को 22 हजार बार देखा गया.

बीजेपी ने जारी 1 महीने का डेटा

कांग्रेस के दावे के बाद के बीजेपी ने पलटवार कर दिया, पार्टी की तरफ से सीधे पिछले एक महीने का ही डेटा शेयर कर दिया गया और बताया कि सोशल मीडिया पर लड़ाई के असली विजेदा पीएम मोदी ही हैं. बीजेपी ने बताया कि पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पिछले एक महीने में लगभग 79.9 लाख एंगेजमेंट हुए हैं. वहीं, राहुल गांधी के ट्विटर पर एक महीने के अंदर 23.43 लाख एंगेजमेंट हुए. अगर बात बीते 3 महीने की हो तो पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट पर 2.77 करोड़, तो राहुल गांधी के ट्विटर पर 58.23 लाख एंगेजमेंट ही हुए.

– भारत एक्सप्रेस

PM Modi, Rahul  GAndhi, BJP, CONGRESS, Social Media, India News, pm modi vs rahul gandhi, pm modi popularity, pm modi popular than rahul gandhi, rahul gandhi popular than pm modi, pm modi twitter engagement, pm modi facebook engagement, pm modi youtube engagement,

 

Rahul Singh

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

8 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

8 hours ago