Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

West Bengal: ममता सरकार के 2 मंत्रियों के ठिकानों पर ED की रेड, टीम पर हमले के बाद एक्शन में दिखा प्रवर्तन निदेशालय

ED Raid in West Bengal: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार (12 जनवरी) को ईडी की टीम ने ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के आवासों पर छापेमारी करने के लिए पहुंची.

ED raid

सांकेतिक तस्वीर

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

ED Raid in West Bengal: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार (12 जनवरी) को ईडी की टीम ने ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के आवासों पर छापेमारी करने के लिए पहुंची. ईडी की एक टीम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी टीम मंत्री तापस रॉय से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है. इसके अलावा नॉर्थ दमदम म्युनिसिपल चेयरमैन सुबोध चक्रवर्ती के आवास सहित अन्य लोकेशन पर की  सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है.

ईडी टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि बीते दिनों पीडीएस स्कैल मामले में ईडी की टीम उत्तरी परगना 24 के संदेशखली में TMC नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची थी. तभी करीब एक हजार की संख्या में लोगों ने हमला बोल दिया था. जिसमें ईडी के कई अधिकारी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. हमलावरों ने अधिकारियों की गाड़ी में तोड़-फोड़ के साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़ दिए थे.

ईडी निदेशक ने किया था पश्चि बंगाल का दौरा

ईडी अधिकारियों पर हुए हमले के बाद ईडी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचते थे. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. सूत्रों के मुताबिक ईडी के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से एनआईए के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था, ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके.

यह भी पढ़ें- Papua New Guinea: सरकार के खिलाफ आक्रोश…हिंसा में 16 की मौत, पीएम जेम्स मारापे ने की आपातकाल की घोषणा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital