Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: पति के प्राइवेट पार्ट को पत्नी ने दिया काट, निकली चीख तो गंभीर हालत में हुआ अस्पताल में भर्ती, पत्नी हुई गिरफ्तार

नशे में धुत पति ऐसा होते ही जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा. उसकी दर्द भरी आवाज सुनकर तत्काल परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए.

Hamirpur

सांकेतिक तस्वीर

यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरत में है. राज्य के हमीरपुर जिले में पति की नाजायाज मांग से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला. जिसके बाद पति को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं इलाके में इस खबर के फैलते हुए इसके चर्चे होने लगे.

पति करता था यह मांग, पत्नी ने कर दिया काम तमाम

खबर के अनुसार, महिला का पति अक्सर शराब के नशे में अपने घर पहुंचता था, पिछली रात भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा. शराब के नशे में ही वह पत्नी से जोर जबरदस्ती करने लगा. अपनी गंदी हरकतें करते हुए पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी और आप्रकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. पत्नी के अनुसार अक्सर ही उसका पति ऐसी डिमांड और हरकतें करता था. इस बार उसकी गंदी हरकतों के दौरान पत्नी अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ी.

वही आदमी का प्राइवेट पार्ट भी कट गया. नशे में धुत पति ऐसा होते ही जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा. उसकी दर्द भरी आवाज सुनकर तत्काल परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए. इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं पति की हरकतों की वजह से पत्नी को भी शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि इस बार जब उसने जबरन संबंध बनाए तब पत्नी अचानक से बेहोश हो गई. इस दौरान उसके दांत पति के प्राइवेट पार्ट में जा धंसे.

इलाके में चर्चा

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुी इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है. पति का नाम रामू (35 वर्षीय) है, जो कि विरोध के बावजूद पत्नी से आप्रकृतिक संबंध बनाता था. पत्नी के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता था. यहां तक की अपने हवस के चलते पत्नी को घर से भी निकाल देता था.

इसे भी पढ़ें: UP Police: एक बार फिर से यूपी की बागडोर होगी कार्यवाहक DGP के हाथ, जानें कौन-कौन है रेस में शामिल

पत्नी हुई गिरफ्तार

पति ने अपनी ऐसी हालत के लिए पुलिस में पत्नी की शिकायत दर्ज करा दी. जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital