देश

“आपकी जुबान काट लेंगे, हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप होते कौन हो ?”, राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने दी धमकी

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के बाद से कांग्रेस देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. वहीं इसी बीच तमिलनाडु कांग्रेस के एक नेता ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को सीधे तौर पर धमकी दे दी है. तमिलनाडु के कांग्रेस नेता ने कहा कि “उनकी सरकार आने पर राहुल गांधी की सजा पर फैसला देने वाले जज की जुबान काट ली जाएगी.”

कांग्रेस नेता के इस बयान का जमकर विरोध किया जा रहा है. इसके साथ ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया चुका है. हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि गुजरात में सूरत स्थित जस्टिस एच वर्मा की सीजेएम कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी.

‘हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप कौन होते हैं’ ?

राहुल गांधी को सजा मिलने के मामले में तमिलनाडु के डिंडीगुल में पार्टी की एससी/एसटी इकाई ने गुरुवार (6 अप्रैल) को प्रदर्शन किया. इस दौरान डिंडीगुल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनिकांदन (Manikandan) ने कहा, ”23 मार्च को सूरत कोर्ट के जज ने हमारे नेता को दो साल की सजा सुनाई है. सुनिए जस्टिस वर्मा, जब कांग्रेस की सरकार आएगी, हम आपकी जुबान काट लेंगे. हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप कौन होते हैं?”

क्या है पूरा मामला ?

2019 के लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने तब कहा था कि मोदी सरनेम के सब चोर ही क्यों होते हैं. जिसके बाद उन पर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में सूरत की एक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई, जिसके बाद लोकसभा की सदस्यता चली गई और फिर उनसे उनका बंगला भी छीन लिया गया. तभी से कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

34 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago