देश

Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य का ‘सिर तन से जुदा’ करने वाले को दूंगा 21 लाख रुपए- महंत राजू दास ने किया ऐलान

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस पर दिए गए बयान के बाद से प्रदेश में सियासत चरम पर पहुंच गई है. सपा नेता का विपक्षी पार्टियों के अलावा संत समाज भी जमकर विरोध कर रहा है. इस बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Mahant Raju Das) ने मौर्य को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य का ‘सिर तन से जुदा’ करने वाले को 21 लाख रुपये के इनाम देंगे.

वहीं समाजवादी पार्टी ने अब स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी के अंदर प्रमोशन कर दिया गया है उनको अब राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है. जिसके चलते अब पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी साधु-संतों के निशाने पर आ गए हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार बोल रहे है कि वो अपने बयान पर कायम है. इसके साथ ही उन्होंने संत समाज की तरफ से विरोध किए जाने पर उन पर विवादित टिप्पणी की थी. इसी बीच मौर्य का एक और बयान का काफी ज्यादा विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा था कि,’हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार’. उनके इस बयान के बाद महंत राजू दास ने विवादित बयान देते हुए यह कह दिया कि वो उनका ‘सिर तन से जुदा’ करने वाले को 21 लाख रुपये के इनाम देंगे.

ये भी पढ़ें-   Odisha: मंत्री को गोली मारने वाला ASI था मानसिक बीमार, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा!

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

महंत राजू दास ने कहा कि,”अभी तक तो अखिलेश यादव कह रहे थे कि हम किसी धर्म का अपमान नहीं करते, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य के जहरीले बोल, साधु संतों को अपमानित करना, आतंकी कहना, ब्राह्मणों को अपमानित करना और रामचरितमानस पर उल्टी सीधी टिप्पणी करना और लखनऊ में ओबीसी मोर्चा द्वारा जो रामचरितमानस की प्रति जलाई गई है ये सब स्वामी प्रसाद मौर्य की देन है और आपने स्वामी प्रसाद मौर्य का डिमोशन करने के बजाए प्रमोशन कर दिया. इसका मतलब आपका पूरा प्रश्रय है”.

उन्होंने आगे कहा कि,”आपने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई नहीं की बल्कि राष्ट्रीय महासचिव बना दिया. इस के नाते साधु-संतों में रोष है”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago