Bharat Express DD Free Dish

सोशल मीडिया पर महिला के ऐसे लिखते ही, सिर्फ कुछ ही घंटो में एमसीजी हुई सक्रिय

गुरुग्राम में एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उसने मंत्री के बंगले के बाहर कूड़ा फेंकने की घटना का जिक्र किया है. महिला ने अपने X हैडल पर तस्वीर के साथ लिखा, मैं गुरुग्राम में ऐसे कचरे को उठाकर सीधे मंत्रियों के बंगलों के सामने डालने के लिए वॉलंटियर्स ढूंढ रही हूं. कौन-कौन तैयार है? जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया.

Viral Post: गुरुग्राम में एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उसने मंत्री के बंगले के बाहर कूड़ा फेंकने की घटना का जिक्र किया है. महिला ने अपने X हैडल पर तस्वीर के साथ लिखा, मैं गुरुग्राम में ऐसे कचरे को उठाकर सीधे मंत्रियों के बंगलों के सामने डालने के लिए वॉलंटियर्स ढूंढ रही हूं. कौन-कौन तैयार है? जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया.

लोगो ने महिला की सोच को सराहा

बता दें की महिला दिल्ली की रहने वाली अनुराधा तिवारी है. इनके इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा जिसपर बाद में लोगो ने उनकी सोच के लिए उन्हें खूब सराहा. मदद का ऑफर करते हुए किसी ने मशीनरी की पेशकश की तो वहीं एक युजर ने नेतोओं और एजेंसियों पर चढाई करते हुए कहा, ‘शर्म आनी चाहिए ऐसे नेतृत्व को जो लोगों में जिम्मेदारी की भावना नहीं जगा पाता’.

ये भी पढ़े: Ajab Gajab: 20 साल के लड़के ने अपने लिए बना डाला नया देश, खुद को घोषित कर दिया राष्ट्रपति! यहां जानिए कैसे

पोस्ट वायरल होते ही हरकत में आया नगर निगम

महिला का पोस्ट वायरल होने के कुछ ही घंटो में इसका असर देखने को मिला. नगर निगम गुरुग्राम ने जगह मुआयना कर बस कुछ ही घंटो में कचरे से भरी उस जगह को साफ-सुथरा कर चमका दिया. जिसके बाद गुरुग्राम नगर निगम ने उसी जगह की साफ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आदरणीय नागरिक, इस जगह से नियमित रुप से कूड़ा उठाने का काम #टीमएमसीजी द्वारा किया जा रहा है. धन्यवाद.’

ये भी पढ़े: दिल्ली के इस इलाके में मिल रहा सबसे सस्ता फ्लैट, वसंत कुंज और लाजपत नगर रहने के लिए सबसे महंगा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read