Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ajab Gajab: 20 साल के लड़के ने अपने लिए बना डाला नया देश, खुद को घोषित कर दिया राष्ट्रपति! यहां जानिए कैसे

Ajab Gajab:: एक 20 साल के लड़के ने सर्बिया और क्रोएशिया के बीच अपना खुद का देश बना दिया है! इतना ही नहीं, वो खुद वहां का राष्ट्रपति भी बन बैठा है. इस देश का अपना झंडा, मंत्रिमंडल, मुद्रा और लगभग 400 नागरिक हैं. जानिए इस बारे में सबकुछ!

Ajab Gajab: 20 साल के लड़के ने अपने लिए बना डाला नया देश, खुद को घोषित कर दिया राष्ट्रपति! यहां जानिए कैसे - भारत एक्सप्रेस

Ajab Gajab: क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपना देश बना सकते हैं? सुनने में यह सपना जैसा लगता है, लेकिन ब्रिटेन के डैनियल जैक्सन ने इसे हकीकत बना दिया है. उन्होंने न सिर्फ नया देश बसाया, बल्कि खुद को उसका राष्ट्रपति भी घोषित कर दिया. क्रोएशिया और सर्बिया के बीच की एक 125 एकड़ की जमीन पर किसी देश का आधिकारिक दावा नहीं था. इसी मौके को पहचाना डैनियल जैक्सन ने. उन्होंने इस टुकड़े को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया और नाम रखा — फ्री रिपब्लिक ऑफ वर्डिस.

वर्डिस का झंडा, मुद्रा और नागरिक भी हैं

यह देश भले ही छोटा है, लेकिन इसकी एक पूरी व्यवस्था है.वर्डिस का खुद का झंडा है, एक कैबिनेट है और वहां की मुद्रा यूरो है. अब तक करीब 400 लोग इस देश की नागरिकता ले चुके हैं, जबकि हजारों ने आवेदन किया है.

14 साल की उम्र में आया था यह अनोखा आइडिया

डैनियल ने बताया कि वर्डिस की कल्पना उन्होंने 14 साल की उम्र में की थी. शुरुआत में यह बस दोस्तों के साथ एक मज़ाकिया प्रोजेक्ट था. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे असली देश में बदल दिया. 30 मई 2019 को उन्होंने इसकी स्वतंत्रता की घोषणा की.

डैनियल हैं डिजिटल डिज़ाइनर

पेशे से डैनियल एक डिजिटल डिज़ाइनर हैं. वह वर्चुअल गेम प्लेटफॉर्म ‘रोबॉक्स’ पर डिजिटल दुनिया बनाकर कमाई करते हैं. 18 साल की उम्र में उन्होंने देश का झंडा, संविधान और कानून बनाना शुरू किया. वर्डिस की आधिकारिक भाषाएं हैं —अंग्रेजी, क्रोएशियाई और सर्बियाई. यह देश डेन्यूब नदी के किनारे स्थित है और यहां पहुंचने का रास्ता सिर्फ नाव से ही है, जो क्रोएशिया के ओसियेक शहर से जाती है.

ये भी पढ़ें: वाह रे! 2 करोड़ रुपये में पुनर्जन्म कराएगी जर्मन कंपनी, क्या मरने के बाद भी जिंदा हो जाएंगे लोग?

क्रोएशियाई पुलिस ने किया निर्वासित

2023 में डैनियल और उनके कुछ साथियों को क्रोएशियाई पुलिस ने हिरासत में लिया और देश से बाहर निकाल दिया. डैनियल पर आरोप लगा कि वे सुरक्षा के लिए खतरा हैं. उन्हें क्रोएशिया में दोबारा प्रवेश से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया.

निर्वासन के बाद भी चला रहे हैं देश की सरकार

हालांकि वर्डिस से बाहर निकाले जाने के बाद भी डैनियल देश का संचालन कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो क्रोएशियाई सरकार से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं. उनकी ये भी उम्मीद है कि एक दिन वो वर्डिस में फिर से रह पाएंगे. डैनियल कहते हैं, “अगर वर्डिस सफल होता है, तो मैं राष्ट्रपति पद छोड़ दूंगा और चुनाव कराऊंगा. मेरा सपना है कि मैं एक सामान्य नागरिक बनूं.”उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने एक सपना पूरा किया है.

जंगल में बसा जादुई देश

वर्डिस नागरिकों को एक पासपोर्ट भी देता है. हालांकि डैनियल ने चेतावनी दी है कि इसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए उपयोग न करें. फिर भी कुछ लोगों ने इसे दूसरे देशों में दिखाकर एंट्री लेने की कोशिश की है. वर्डिस में हर किसी को नागरिकता नहीं दी जाती. डैनियल बताते हैं कि वो उन्हीं लोगों को चुनते हैं जिनके पास विशेष कौशल हो जैसे मेडिकल या पुलिसिंग में अनुभव. वर्डिस चारों तरफ से जंगलों से घिरा है. डैनियल कहते हैं, “यहां रहना एक जादुई अनुभव है.”उनका मानना है कि अगर क्रोएशिया ने अभी तक दावा नहीं किया है, तो यह जमीन वर्डिस की हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital