Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में बिजली विभाग में युद्धस्तर पर काम, 20 दिनों में पौने 2 लाख से अधिक घर हुए बिजली से रोशन

ऊर्जा मंत्री की चेतावनी के बाद भी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं करने वाले एक महीने में बिजली विभाग के दोषी कर्मियों पर सख़्त कार्यवाही की गयी है.

ak sharma

यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा

UPPCL News: उत्तर प्रदेश में हर मजरे और क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था करने के लिए यूपी सरकार सजग और सक्रिय दिख रही है, वहीं तेज आंधी – तूफान से बिजली के तारों में फाल्ट आने की वजह से जहां आमजन को बिजली के लिए दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है वहीं विभाग की भी किरकिरी होती है.

ऐसे हालातों को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने कमर कस लिया है. मंत्री जर्जर विद्युत व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति को लेकर विभागीय बैठकों के साथ ही निरीक्षण कर स्वयं निगरानी करते दिखते हैं. मंत्री शर्मा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका निपटारा कर रहे हैं. वहीं अब अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते भी दिख रहे हैं.

मंत्री ए के शर्मा के कार्यकाल में बिजली विभाग में बुनियादी काम बहुत तेजी से होते दिख रहे हैं. मंत्री के इन कार्यों और गुड गवर्नेंस की कार्यशैली से उनकी छवि में कुशल प्रशासक के तौर पर बन रही है.

आरडीएसएस योजनान्तर्गत सितम्बर माह के 21 दिनों में 66,958 नये खंभे लगाए गए

3,519 किलोमीटर जर्जर तार बदले, 333 cKM कृषि/लो वोल्टेज फीडर अलग किये और 232 किमी की नई एलटी लाइन बिछाई गई

दोषी कर्मियों पर सख़्त कार्रवाई में 12 बर्खास्त, 9 निलंबित व अनेकों का हुआ तबादला

मंत्री ए के शर्मा ने ट्वीट कर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ कर निर्बाध बिजली देने के लिए युद्ध स्तर पर हो रहे कार्यों के लिए विद्युत कर्मियों को धन्यवाद भी देते दिख जाते हैं.

राज्य में बिजली विभाग की वर्तमान में कई योजनाएं चल रही हैं, जिसमें से रीवैम्प अथवा आरडीएसएस योजनान्तर्गत सितम्बर माह के 21 दिनों में काम की गति लगातार बढ रही है. जिसमें बांस-बल्ली पर चल रही विद्युत व्यवस्था को सुधारते हुए 66,958 नये खंभे लगाए गए हैं, वहीं करीब 3,519 किलोमीटर जर्जर तार भी बदले गये हैं. 333 cKM कृषि/लो वोल्टेज वाले फीडर अलग किये गए हैं और 232 किमी की नई एलटी लाइन भी बिछाई गई है.

सितम्बर माह के 20 दिनों में पौने 2 लाख से अधिक घर हुए बिजली से रोशन

ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि वर्तमान में संचालित विद्युत परिवार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में बताया गया है. इसके तहत हम सब आपकी विशेष सेवा में लगे हैं और विद्युत व्यवस्था के सुधार में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं. बिजली कनेक्शन देने के मामले में ट्वीट के माध्यम से बताया कि सितम्बर 2023 की बात करें तो मात्र 20 तारीख को ही 18,955 नए कनेक्शन दिए गए थे वहीं सितम्बर माह के प्रथम 20 दिन में कुल 1,75,763 नए कनेक्शन दिए गए हैं. वहीं इस वित्तीय वर्ष में कुल 7,14,510 उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवस्था से जोड़ा गया है.

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री की चेतावनी के बाद भी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं करने वाले एक महीने में बिजली विभाग के दोषी कर्मियों पर सख़्त कार्यवाही की गयी है जिसमें 12 को बर्खास्त 12 को निलंबित व अनेक का तबादला किया गया है. जिसमें पूर्वांचल में 3, मध्यांचल में 6, दक्षिणांचल में 3 सहित 12 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर उनकी सेवाएं समाप्त की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest