Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“हम चाहते हैं कि इंडिया रहे सुरक्षित”- अमेरिकी राजदूत ने भारत-US के बीच रक्षा सहयोग पर दिया जोर

अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है.

Eric Garcetti

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने भारत को मित्रता और रणनीतिक साझेदारी की ऐसी ‘‘गहराई’’ दी है, जो दुनिया में अद्वितीय है और अगले महीने पीएम नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान संबंधों का और विस्तार होगा.

गार्सेटी ने कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कुछ समझौतों पर काम कर रहे हैं और मोदी के अमेरिका दौरे या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने पर उनके मजबूत होने की संभावना है.

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने पीएम मोदी की अमेरिका की आगामी यात्रा पर कहा कि यह दोनों नेताओं और हमारे देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने का एक अवसर होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर गार्सेटी ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सुरक्षित रहे और हम भारत-प्रशांत को सुरक्षित बनाने के लिए भारत के साथ काम करना चाहते हैं.

वहीं अमेरिकी राजदूत ने 26/11 के मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोलते हुए कहा कि अदालत ने आदेश दिया है कि यह प्रत्यर्पण होना चाहिए और यह मेरी भी अपेक्षा है.

बता दें कि अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. तहव्वुर राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था. उसे 2011 में शिकागो में लश्कर को सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया था, जिसने मुंबई में आतंकी हमलों की योजना बनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest