Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘योगीजी मेरा मकान दबंगों से बचा लो…’ दिव्यांग महिला की गुहार

दिव्यांग महिला ने घर के सामने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपना घर बचाने की गुहार लगाई

उत्तर प्रदेश में अपराधों पर योगी सरकार ज़ीरो टॉलरेंस नीति काम कर रही है. अपराधियों में खौफ है.लेकिन ये क्या? कानपुर में हनुमंत विहार इलाके में दबंगों की मनमानी का मामला सामने आया है. दबंगों की मनमानी से परेशान होकर दिव्यांग महिला ने घर के सामने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपना घर बचाने की गुहार लगाई है.

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनका परिवार दूसरे मकान में रहने के लिए गया था. उनका आरोप है कि रोहित सिंह चौहान और मोहित सिंह चौहान बीते 29 सितंबर की रात को घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए. जिसमें दहेज का भी समान था. उनकी बिटिया की नवंबर में शादी है.वह बोली कि अब कैसे बिटिया की शादी करेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 3 दिन से चौकी के चक्कर काट रहे हैं. थाने भी गए कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे अंगूठा भी लगवा लिया है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि मुझे अपना सामान वापस चाहिए और दबंगों के कब्जे से उनका मकान खाली कराया जाए. उन्होनें अपने मकान में पोस्टर लगाया कि योगी जी मेरे मकान को दबंगों से बचा लो.

महिला के पोस्टर लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वही इस संबंध में एडिशनल डीसीपी ने कहा है कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभियुक्तों की तलाश जारी है. अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital