Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमिताभ बच्चन से नाराज हैं मुलायम समर्थक,शोक संदेश ज़ाहिर ना करने से हैं दुखी

बिग बी से मुलायम समर्थक नाराज क्यों?

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद जहां उनके समर्थकों में शोक की लहर है,वहीं इस दुखद माहौल में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की चर्चा भी होने लगी है.आप जानना चाहेंगे कि आखिर यहां बिग बी की चर्चा क्यों हो रही है.दरअस्ल, आज ही मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार है तो दूसरी ओर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन.अमिताभ के तमाम कद्रदां उन्हें बधाई दे रहे हैं,लेकिन एक बात लोगों को सबसे ज्यादा खल रही है और वह क्या है.हम आपको बताते हैं.

जया बच्चन ने किया याद,बिग बी ने नहीं

असल में सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया.इसके बाद तमाम राजनेताओं और उनके जानने वालों को शोक संदेश आने लगे.सोशल मीडिया भर गया.लेकिन ये क्या? सबने देखा कि इस बारे में ना तो बिग ने ट्वीट तक नहीं  किया .लेकिन अब पता चला है कि वह मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे हैं. बावजूद इसके पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता बिग बी के रवैये से ख़फा हैं

 

हालांकि उनकी पत्नी जया बच्चन ने ज़रूर कहा कि मुलायम सिंह हमारे परिवार के बड़े सदस्य जैसे थे.गौरतलब है कि जया बच्चन समाजवादी पार्टी से ही राज्यसभा सांसद हैं.

बच्चन फैमिली से नज़दीकी

मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.बच्चन फैमिली से उनकी नज़दीकियों से कौन वाकिफ नहीं हैं.मुलायम सिंह से अमिताभ की दोस्ती अमर सिंह ने करवाई थी.ये मित्रता काफी गहरी थी.खुद बिग बी मुलायम सिंह के पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे.अमिताभ बच्‍चन और मुलायम सिंह यादव के परिवार के बीच एक समय में बहुत नजदीकियां थीं. फिर ऐसा भी वक्‍त आया कि रिश्‍तों में खटास आई, हालांकि, इन्‍हें बहुत हद तक दूर भी कर लिया गया.

हालांकि जब दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी तो 1994 में यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव ने अम‍िताभ बच्‍चन के पिता और हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्‍चन को यूपी के यशभारती पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने का ऐलान किया. लेकिन सम्‍मान समारोह के ऐन पहले हरिवंश राय बच्‍चन की तबीयत खराब हो गई. जैसे ही मुलायम सिंह यादव को ये बात पता चली, वह फौरन फ्लाइट से अमिताभ बच्‍चन के मुंबई में जुहू स्थित बंगले पहुंचे और खुद हरिवंश राय बच्‍चन को सम्‍मानित किया.

जब बिग बी बने यूपी के ब्रांड एम्बेसडर..

साल 2007 में ही अमिताभ बच्‍चन को मुलायम सिंह यादव ने यूपी का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया शायद यह पहली बार था कि कोई फिल्‍मी कलाकार किसी प्रदेश का ब्रैंड एंबेसेडर बना. अमिताभ बच्‍चन के कैंपन ‘यूपी में दम है, क्‍योंकि जुर्म यहां कम है’ का उलटा असर हुआ. यूपी की कानून व्‍यवस्‍था उस समय काफी लचर थी.इसके बाद हालात कुछ इस कदर बदले कि दोनों के बीच दूरियां बनती गयीं.मुलायम सिंह भी यूपी की सत्ता से हट गए.ये अलग बात है कि आज भी जया बच्चन मुलायम सिंह को अपने पिता तुल्य मानती हैं.

–भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital