Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2025 CSK vs MI: नूर अहमद की फिरकी में फंसी मुंबई, चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य

IPL 2025 CSK vs MI: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी से मुंबई 155 रन ही बना सकी.

IPL 2025 CSK vs MI

IPL 2025 CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को शानदार अंदाज में हराकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना जलवा बिखेरा और मुंबई को 4 विकेट से मात दिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया.

मुंबई की खराब शुरुआत, बल्लेबाज रहे नाकाम

मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. इसके बाद भी मुंबई के बल्लेबाज संभल नहीं सके और लगातार विकेट गिरते रहे. टीम के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर आउट हुए.

आखिरी ओवरों में दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे मुंबई सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका.

नूर अहमद का जलवा, CSK के गेंदबाजों ने मचाई तबाही

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. खासतौर पर कलाई के स्पिनर नूर अहमद ने अपनी फिरकी से मुंबई को बांधे रखा और 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. वहीं, नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 सफलता मिली.

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के उल्लंघन के कारण उन पर एक मैच का बैन लगाया गया था. इस वजह से सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी संभाल रहे हैं.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत, राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital