Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PBKS vs CSK Playing 11: जीत की तलाश में भिड़ेंगी पंजाब और चेन्नई, कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. जहां पंजाब वापसी की राह तलाश रही है, वहीं चेन्नई तीन लगातार हार के बाद जीत की भूखी है.

CSK Vs PBKS Match Preview

PBKS vs CSK Playing 11: आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा. यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें पिछली हारों को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी.

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब फॉर्म चिंता का विषय

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक लय में नजर नहीं आई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है.
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों के बावजूद टीम रन चेज में असफल रही है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या चेन्नई की बल्लेबाजी में गहराई की कमी है?

पंजाब किंग्स की वापसी की तलाश

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी हार ने उनकी कमजोरी उजागर कर दी. मध्यक्रम की विफलता के चलते पंजाब को पोंटिंग-अय्यर युग की पहली हार का सामना करना पड़ा. अब टीम घरेलू मैदान पर वापसी की राह देख रही है.

कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

  • तारीख: मंगलवार, 08 अप्रैल
  • स्थान: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • टॉस: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा (JioCinema)
  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

संभावित टीमें Playing 11…

चेन्नई सुपरकिंग्स:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेवन कॉन्वे, विजय शंकर, वंश बेदी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद

पंजाब किंग्स:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, सूर्यांस शेडगे


इसे भी पढ़ें- IPL के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट आई सामने, नंबर 1 पर है सबका चहेता!


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital