Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कप्तान अय्यर की तूफानी पारी, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 रन की पारी खेली और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अय्यर ने कप्तान रहते हुए 22 बार 50+ स्कोर बनाए हैं.

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 66 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस पारी के साथ अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

अय्यर अब आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 90 पारियों में 22 बार 50+ रन बनाए हैं. वहीं, एमएस धोनी ने कप्तान रहते हुए 204 पारियों में 22 बार यह उपलब्धि हासिल की थी. यानी अय्यर ने कम पारियों में धोनी का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है.

कप्तानों की 50+ स्कोर लिस्ट

  1. विराट कोहली – 42 (142 पारी)
  2. डेविड वॉर्नर – 33 (83 पारी)
  3. गौतम गंभीर – 31 (127 पारी)
  4. रोहित शर्मा – 25 (157 पारी)
  5. केएल राहुल – 24 (64 पारी)
  6. श्रेयस अय्यर – 22 (90 पारी)
  7. एमएस धोनी – 22 (204 पारी)

छक्कों में भी आगे

अय्यर ने कप्तान रहते हुए 11 पारियों में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. धोनी 15 पारियों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि विराट कोहली 12 और केएल राहुल 10 पारियों में यह कारनामा कर चुके हैं.

प्रभसिमरन के साथ धमाकेदार साझेदारी

अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 139 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. अय्यर के लिए यह आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक रहा और मौजूदा सीजन में उनका लगातार तीसरा पचासा है.

ये भी पढ़ें-MI vs PBKS: डिकॉक का तूफानी शतक, मुंबई ने बनाया 195 रन का मजबूत स्कोर

पंजाब किंग्स की आसान जीत

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. अय्यर के 66 रन और दोनों की साझेदारी ने टीम को 9 अंक दिलाए और पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. मुंबई की टीम 2 अंक के साथ नौवें स्थान पर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital