Bharat Express DD Free Dish

KKR vs LSG: लखनऊ ने जीता टॉस, अब मैदान में उतरेगा 25 करोड़ का ‘तूफान’, रहाणे ने खोल दिए सारे पत्ते!

KKR vs LSG मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. केकेआर की ओर से 25 करोड़ का खिलाड़ी इस मैच में गेंदबाजी करते नजर आएंगे, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी.

KKR vs LSG toss

Cameron Green IPL 2026

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. कोलकाता की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें सुनील नरेन को फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. साथ ही केकेआर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) इस मैच में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आएंगे.

25 करोड़ का खिलाड़ी अब आएगा काम

कोलकाता के 25.2 करोड़ रुपये के खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के दमदार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, चोट के कारण अब तक गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उनकी इंजरी को देखते हुए उन्हें गेंदबाजी न करने की सलाह दी थी. हालांकि, जब यह खबर सामने आई तो केकेआर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. लेकिन आज टॉस के दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फैंस को बड़ी राहत दी है. उन्होंने बताया कि इस मैच में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी भी करेंगे.

हेड-टू-हेड आंकड़े

कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 और कोलकाता ने 2 मैच जीते हैं. रिकॉर्ड के हिसाब से लखनऊ की टीम थोड़ी मजबूत दिख रही है. ऐसे में आज के मैच में भी लखनऊ के जीतने की संभावना करीब 51 से 55 प्रतिशत मानी जा रही है. अब देखना होगा कि कोलकाता अपनी घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर पाती है या नहीं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (KKR vs LSG Playing 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing 11): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान KL राहुल का चला बल्ला, अर्धशतक के बाद किया एक खास इशारा; जानें क्या है इसका मतलब


लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Playing 11): मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read