Bharat Express DD Free Dish

आईपीएल

SRH ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. RCB ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है. यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों की नजर जीत पर है.

SRH और RCB के बीच IPL 67वां मुकाबला टॉप-2 की रेस के लिए अहम है. अगर RCB जीतती है तो वह क्वालीफायर-1 में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर SRH जीतती है तो फैसला नेट रन रेट से होगा.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह को दबोचा है. सातवीं-आठवीं पास शातिर अपराधियों ने सोशल मीडिया और 99-EXCH ऐप के जरिए करीब 700 क्लाइंट्स का नेटवर्क बना रखा था, जिससे हर महीने करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जाता था. पुलिस ने मौके से नगदी, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं.

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. अब चौथी प्लेऑफ सीट के लिए राजस्थान, पंजाब और कोलकाता के बीच रोमांचक जंग छिड़ गई है..

GT vs CSK: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलरकी शानदार पारियों की बदौलत 3 विकेट पर 229 रन बनाए. अब चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 230 रन का बड़ा लक्ष्य है.

IPL 2026 के GT vs CSK मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच प्लेऑफ में बने रहने की आखिरी उम्मीद है, जबकि गुजरात टाइटंस टॉप-2 में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी.

आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब जोड़ी यानी एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते अब अलग हो सकते हैं. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के ट्रांसफर और मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर मतभेद के चलते धोनी सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं. फैंस के लिए यह एक बेहद भावुक करने वाली खबर है.

IPL 2026: चेन्नई में CSK बनाम SRH मैच के बाद धोनी के मैदान पर लगाए गए चक्कर और सुपर फैन से मुलाकात ने उनके IPL संन्यास की अटकलों को बढ़ा दिया है.

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज होने वाला मुकाबला सिर्फ CSK vs SRH नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए भावनाओं का मैच बन गया है. 44 वर्षीय MS Dhoni को लेकर अटकलें तेज हैं कि यह उनकी ‘येलो जर्सी’ में आखिरी झलक हो सकती है...

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक 22 मई को माहिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं. इस वायरल दावे के पीछे की वजह ने सबको हैरान कर दिया है.