Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2025: RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, क्रिकेट फैंस पर लाठीचार्ज के बाद मची अफरा-तफरी, 7 लोगों की मौत; कई घायल

Stampede at Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के प्लेऑफ में पहुंचने और जीत का जश्न मनाने के लिए वहां उमड़ी थी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता है, जिसका जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हजारों लोग जुटे थे. RCB समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा जीत का जश्न कुछ ही देर पहले एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. वहां भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और कई पुरुष शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital