Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘अग्निवीर’ योजना में अमित के नाम से भर्ती होना चाहता था ताहिर, ऐसे पकड़ी गई धांधली

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती योजना में एक युवक ने ऐसा  फर्जीवाड़ा किया जिसे सुनकर जांच अधिकारी भी हैरान रह गए..दरअसल यूपी के बुलंदशहर के निवासी ताहिर खान नामक युवक ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उत्तराखंड के रानीखेत जिले में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती योजना प्रकिया में शामिल होने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया.. भर्ती प्रकिया के दौरान ताहिर के पास फर्जी जाति निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड मौजूद थे… बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने नैनीताल के हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज बनवाए थे… सेना भर्ती प्रकिया के दौरान आर्मी के अधिकारियों को ताहिर खान के प्रवेश पत्र में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर किसी और युवक के नाम पर रजिस्ट्रड मिला. जिससे वो शक के घेरे में आ गया. जिसके बाद आर्मी अधिकारियों ने इसकी सूचना रानीखेत पुलिस को दी. सूचना पाकर रानीखेत के सीओ तिलक राम टमटा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की. पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि, युवक जिसका नाम ताहिर खान है वो उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और इसका रजिस्ट्रेशन किसी अमित के नाम पर है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है..पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital