Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एशिया कप में आज पाकिस्तान बनाम हांगकांग, इन दो खिलाड़ियों पर नज़र

एशिया कप में आज पाकिस्तान बनाम हांगकांग, इन दो खिलाड़ियों पर नज़र

दुबई- एशिया कप में आज ग्रुप ए की टीम पाकिस्तान और हांगकांग एक दूसरे से भिड़ने के लिए दुबई के शारजाह मैदान पर उतरेंगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है. इस मैच में जिस टीम की जीत होगी उसका मुकाबला रविवार को सुपर-4 में पहले ही पहुंच चुकी भारतीय टीम से होगा।इसके साथ ही हारने वाली टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान और हांगकांग दोनों ही टीमे अपना पहला मैच भारत के हाथों गंवा चुकी हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम बेहतर खेल दिखाकर एशिया कप में अपना सफर जारी रख पाती है. इस मैच में दो बाबर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। एक तरफ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम होंगे तो वंही दूसरी तरफ हांगकांग के खतरनाक बल्लेबाज बाबर हयात। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रनों और अनुभव की बात करे तो दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम को कई बार जीत दिलाई है। खासकर बाबर हयात की बात करें तो उन्हें भी कमतर नहीं आंका जा सकता है। बाबर हयात के नाम एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 122 रनों की पारी खेलना का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने पिछले मैच में भारत के खिलाफ भी अच्छे शार्ट्स खेलते हुए 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी.

एशिया कप में आज पाकिस्तान बनाम हांगकांग, इन दो खिलाड़ियों पर नज़र

पाकिस्तानी स्कवॉड—-

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली.

हांगकांग स्कवॉड—–

नजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, जीशान अली, हारुन अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, ऐजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मक्केचिने, गजनफर मोहम्मद, यास्मीन मुर्तजा, धनंजय राओ, वाजिद शाह, आयुष शुक्ल, अहन त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद.

 

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital