Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात में जबरन धर्मान्तरण, 9 लोगों पर केस दर्ज

गुजरात में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है…गुजरात के भरूच जिले के एक गांव में आदिवासियों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था… इस मामले में पुलिस ने लंदन में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया है..

भरूच  के आमोद थाने में तैनात अधिकारी ने बताया कि यहां के कांकरिया गांव के निवासी ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक लोगों को पैसे का लालच देकर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था..

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आदिवासियों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का लालच दिया। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं। एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस मक्सद के लिए विदेश से पैसा जमा किया..और वह इस साजिश को अंजाम दे रहा था ।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital