Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ग्रेटर – नोएडा एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार, रोड धंसने से लंबा जाम

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में आज गाड़ियों की रफ्तार थम गयी..रोड धंसने से सेक्टर-96 के पास सड़क में दरार पड़ गई..सड़क पर दरार पड़ने से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया.. दो लेन का ट्रैफिक बंद करना पड़ा। जांच के दौरान पता चला कि एक्सप्रेस-वे पर करीब 12 से 15 फीट लंबी और दो फीट चौड़ी दरार पड़ गई है. वहीं शुक्रवार देर शाम को बेरिकेडिंग कर एक्सप्रेस सेंट्रल वर्ज की ओर की दो लेन को बंद कर ट्रैफिक को निकाला गया। सेक्टर-96 के पास प्राधिकरण की ओर से अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे पुशबैक तकनीक से बनाया गया जा रहा है। इसमें यातायात को डायवर्ट करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यहां पूरी जमीन ही दरक गई और एक्सप्रेसवे की सड़क में दरार आ गई।

पीक आवर होने से शाम को महामाया फ्लाईओवर से लेकर अंडरपास तक लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां बैरिकेट कर दिया गया है। जाम से लोगों को हाल-बेहाल हो गया। बता दें कि एक्सप्रेसवे की रीसर्फेसिंग का काम किया जा रहा है..इसके अलावा जिस स्थान पर सड़क धंसी उसकी सर्फेसिंग हो चुकी है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital