Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

धमाके से दहला काबुल, 2 लोगों की मौत

धमाके से दहला काबुल, 2 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल बुधवार को तेज धमाके से दहल उठा । धमाके में दो व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।। पुलिस जिले में हुई विस्फोटक की जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने दी है। नफी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, “आज दोपहर पुलिस जिला 17 में विस्फोटक उपकरण ले जा रही टोयोटा कोरोला कार में विस्फोट हो गया, जिसमें 2 अफगानिस्तान नागरिकों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए है।

पिछले साल 31 अगस्त को ही अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से वापस अपने देश लौट गई थी और इसी साल इसकी पहली बरसी के मौके पर अफगानिस्तान में विस्फोट की ये घटना हुई है। तालिबान ने इस मौके पर अमेरिका के पूर्व मुख्य सैन्य अड्डे बगराम में अमेरिकी सेना की हार और उनके अफगानिस्तान से पीछे हटने की पहली सालगिरह का जश्न मनाया। तालिबान प्रशासन ने परेड का आयोजन करके अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital