Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची अमेरिका की कोको गॉफ

यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची अमेरिका की कोको गॉफ

न्यूयार्क-: अमेरिका की युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूएस ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. यूएस ओपन टूर्नामेंट के दूसरे मैच में कोको ने रोमानिया की एलेना गैब्रिएला रुसे को 6-2, 7-6 (4) हराकर तीसरे राउंड के लिए जगह बना ली है. कोको अभी सिर्फ 18 साल की है औऱ वो 18 साल की उम्र में, नंबर 12-वरीय गॉफ महिलाओं के ड्रॉ में दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं. इस उभरती युवा टेनिस खिलाड़ी को टेनिस टॉपर, इगा स्वीयाटेक के साथ यूएस ओपन खिताब जीतने के लिए फेवरेट खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.

अमेरिका की इस युवा खिलाड़ी ने एक न्यूज ऐजंसी से इंटरव्यू में कहा कि “फाइनल में पहुंचने के बाद, मुझे लगता है कि लोग आपसे उस लास्ट स्टेज को भी पार करने की आशा करते हैं, और मैं खुद से भी यही उम्मीद करती हूं. उन्होने कहा कि मैं जानती हूं कि मैं इसे फिर से दोहरा सकती हूं. गॉफ ने कहा कि, मैने फाइनल मैच से पहले खुद को इतना नर्वस होने की उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी. हालांकि अब मुझे पता है कि, आगे क्या करना है. मैं खुद से अपना बेस्ट देने की उम्मीद कर रही हूं.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital