Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

योगी सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी की कमान

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

 

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने से पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को इस भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी तभी से माना जा रहा था कि उन्हें भाजपा का अध्यक्ष बनानाया जा सकता है।

2024 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में भाजपा ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बना दिया है। बुधवार को सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

 

इसके साथ ही बीजेपी ने त्रिपुरा संगठन का चेहरा बदलते हुए राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। त्रिपुरा में सरकार का चेहरा बदलने वाली भाजपा ने अब पार्टी के चेहरे में भी बदलाव करते हुए राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital