Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यौन उत्पीड़न के आरोप में कानपुर में 4 गिरफ्तार

यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर में कैंट से एक दस साल के बच्चे को अगवा कर अपहर्ताओं ने गंगा में डुबोकर मार दिया। हत्या करने के बाद उसके पिता से छह लाख की फिरौती मांगी। तब पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आठ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच-छह घंटे तक शव की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली है।

दस वर्षीय बच्चे के पिता पल्लेदार हैं। सोमवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक तलाशा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को छह लाख रुपये की फिरौती की कॉल गई। वह सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस की मदद से नंबर की डिटेल निकाली।

जहां से बच्चा गायब हुआ था वहां के फुटेज आदि निकाले। इन सभी की मदद से मंगलवार रात को पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। सभी ने वारदात कबूली। जानकारी के मुताबिक अपहरण करने के एक घंटे बाद ही बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके बाद फिरौती मांगी। अभी तक शव बरामद नहीं हो सका।

बच्चे से कुकर्म भी किया

पुलिस ने इलाकाई निवासी बल्लू, अमित, समीर और अमीन को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने मासूम के साथ पहले कुकर्म किया। उसके बाद हत्या कर दी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital