Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम योगी के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह किसी काम से गोरखपुर से लखनऊ आ रहे थे।

हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं।

बताया जा रहा है कि मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी पत्नी और ड्राइवर को गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर एक नीलगाय उनकी गाड़ी के सामने आचानक से आ गयी और उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital