Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन, सलमान फिर करेंगे वापसी, जानिए शो को लेकर क्या हैं चर्चा

‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन, सलमान फिर करेंगे वापसी, जानिए शो को लेकर क्या हैं चर्चा

‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन, सलमान फिर करेंगे वापसी, जानिए शो को लेकर क्या हैं चर्चा

मुंबई. रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वां सीजन प्रारंभ होने वाला है। शो से जुड़ी चीजों को लेकर अनुमानों और चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट के आने के बाद अब शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट्स में भाईजान की फीस का खुलासा किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस-16’ के लिए सलमान खान साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर-2’ के बजट से दस गुना ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन के साथ फिर से वापसी करेंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार रात को की गई। इंस्टाग्राम पर की गई घोषणा में कहा है, “इन 15 सालों में सबने खेला अपना अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की।

प्रोमो की शुरुआत पिछले सीजन में झांकने और पुराने कुछ वीडियो क्लिप दिखाने से होती है। बाद में यह 16वें सीजन के लुक की एक झलक देता है और उसका परिचय देता है। अंत में सलमान कहते सुनाई देते हैं, “क्योंकि इस बार बिग बॉस खेलेंगे। “बिग बॉस-16 के संभावित प्रतिभागियों को लेकर कई नाम चल रहे हैं। इनमें ‘बिग बॉस ओटीटी’ विजेता दिव्या अग्रवाल, कॉमेडियन और ‘लॉकअप’ सीजन-1 के विजेता मुनव्वर फारूकी सहित टीवी अभिनेत्री कनिका मान का नाम भी शामिल हैं।

तेजस्वी प्रकाश, जिन्हें अब नागिन के नाम से जाना जाता है, बिग बॉस 15 की विजेता थीं। सीजन में मुख्य रूप से टेलीविजन के लोकप्रिय चेहरे भी देखे गये थे जिनमें  करण कुंद्रा, तेजस्वी, सिम्बा नागपाल, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, अकासा सिंह, विशाल कोटियन और डोनल बिष्ट आदि के नाम लिये जा सकते हैं।

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital