Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

70 फीसदी पाकिस्तान सैलाब में डूबा,10 अरब डॉलर का नुकसान

पाकिस्तान में बारिश के रूप में आसमान से कयामत बरस रही है ..सदी की भयानक बाढ़ में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, लाखों मवेशी सैलाब में बह गये हैं..  बाढ़ और बारिश से 4 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने बताया कि  मुल्क में आई विनाशकारी बाढ़ ने देश की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 10 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ये शुरूआती आकलन थे जो जमीनी स्तर पर सर्वे करने के बाद बढ़ सकते।बताया जाता है कि बलूचिस्तान प्रांत से देश के बाकी हिस्सों का संपर्क टूट चुका है।

बाढ़ से पैदा हालात से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वित्तीय सहायता की अपील की है..तकरीबन 70 फीसदी पाकिस्तान सैलाब में डूब चुका है..बलूचिस्तान में 600 स्कूल पानी में बह गये हैं..स्वात और खैबर पख्तूनख्वां में भी बाढ़ से जिंदगियां बेबस हैं..यहां कई होटल और इमारतें बह गयी हैं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital