Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Meta Layoffs: ट्विटर के बाद मेटा के कर्मचारियों को बड़ा झटका, हजारों कर्मियों की छटनी के सकेंत

ट्विटर के बाद मेटा के कर्मचारियों को बड़ा झटका

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ी कई कपंनियों में इन दिनों बड़े पैमाने पर छंटनी को दौर शुरू हो गया है. ट्विटर के बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. एक रिपोर्ट कि माने तो मार्क जुकरबर्ग की कंपनी से इस हफ्ते बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoffs) होने वाली है.

मेटा में आगामी बुधवार यानी नौ नवंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.  एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छंटनी की इस प्रक्रिया के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आ सकते है. कहा जा रहा है कि यह छंटनी  प्रक्रिया मेटा (फेसबुक) के इतिहास में पहली बार होने वाली है. बता दें कि सितंबर के आखिर में कंपनी ने जानकारी दी थी कि मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम करते हैं.

मेटा के शेयर में गिरावट

मेटा कंपनी के शेयरो में इस वर्ष अब तक 73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी के शेयर इस साल 2016 के अपने न्यूनतम स्तर से भी नीचे पहुंचकर एसएंडपी 500 इंडेक्स के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों के लिस्ट में शामिल हो चुका हैं. मेटा के शेयरों की वैल्यू में इस वर्ष करीब 67 अरब डॉलर की कमी देखने को मिली है, यह कंपनी के लिए झटके के समान है.

जुकरबर्ग ने दिए छंटनी के संकेत

मेटा कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग पहले ही जानकारी दें चुके हैं कि कंपनी में किए गए निवेश का रिटर्न आने में एक दशक का समय लग जाएगा. तब उन्हें हायरिंग रोकने, नए प्रोजेक्ट्स रोकने और लागत कम करने की कोशिशों पर काम करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital