Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asia Cup- श्रीलंका ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, दोनों की होगी फाइनल में टक्कर

Asia Cup- श्रीलंका ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, दोनों की होगी फाइनल में टक्कर

Asia Cup- श्रीलंका ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, दोनों की होगी फाइनल में टक्कर

दुबई— एशिया कप के आखिरी सुपर-4 राउंड के मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दे दी. श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी. कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली. पाकिस्तानी बल्लेबाजों का जोश और जुनून इस मैच में नहीं चल सका और वह 19.1 ओवर में महज 121 रनों पर ऑल आउट हो गए. टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज पाथुम निसांका ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 17वें ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी.

11 सितंबर को होगा श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच फाइनल

हेड टू हेड मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सिंतबर रविवार को श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल मैदान पर यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरु होगा. दोनों ही टीमों ने लीग राउंड के बाद सुपर-4 के मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई है. पाकिस्तान औऱ श्रीलंका के बीच अब तक हुए टी-20 मुकाबलों की बात करे तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच कुल 22 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें 13 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है. जबकि 9 मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. हालांकि श्रीलंका ने शुक्रवार को पाकिस्तान को हराकर फाइनल का रोमांच बढ़ा दिया है. रविवार को होने वाला मुकाबला दोनों में से कोई भी टीम जीत सकती है.

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल की थी उम्मीद

टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर होंगे एक-दूसरे के सामने

एशिया कप टूर्नामेंट में क्रिकेट के करोड़ो फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेले जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पाकिस्तान फाइनल में पहुंच चुका है ,जबकि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. हालंकि दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेल गए जिसमें से 1 मैच में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी. तो वहीं दूसर मैच में पाकिस्तान ने भारत को मात दी. एशिया कप के बाद दोनों टीमें 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड में पहले ही राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों मुल्कों के करोड़ों फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला भारत- पाकिस्तान के बीच ही हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital