Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya News: होटल, बॉटलिंग प्लांट और बहुत कुछ… 12 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी अयोध्या की तस्वीर

अयोध्या नगरी

उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार प्रभु श्रीराम की  नगरी अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए बड़ी योजना बना रही है. शहर में बड़े पैमाने पर उद्योगों लगाए जाने की शुरुआत होने जा रही है.  इसके लिए देश के  बड़े उद्योगपती  साढ़े 12 हजार करोड़ निवेश करेंगे.

प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने  कवायद शुरु कर दी है. उघोगों के विकास के लिए  राज्य सरकार और औधोगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडी) ने योजना बनानी शुरु कर दी है. शासन ने नए उद्योगों को कई तरह की सब्सिडी और निवेश लगाने में छूट का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार 2023 तक इस पूरे प्रोजेक्ट को  धरातल पर उतारने के लिए लक्ष्य बनाई है.

अयोध्या नगरी में होगा चौमुखी विकास

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य जोरो-शोरो से चल रहा है. बस अब कुछ ही महीनों में मर्यादा पुरुषोत्म प्रभु राम के जन्म स्थल पर एक भव्य मंदिर बन जाएगा. मंदिर बनने के बाद देश-विदेश से सैलानी यहां दर्शन के लिए आएंगे. शहर में पर्यटन और रोजगार को बढ़ाने देने के लए यहां पर उघोगो के लिए बड़े पैमाने पर प्रदेश सरकार योजना बना रही है.  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने अयोध्या में एमएसएमई को 1600 करोड़ रुपये और औद्योगिक विकास विभाग को 12 हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य दिया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी उद्योगपतियों से लगातार बात-चीत कर रहे हैं.

औद्योगिक विकास मंत्री जसंवत सिंह के अनुसार अयोध्या नगरी में उघोगो के विकास के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिसकों लेकर राज्यमंत्री ने अभी तक 100 से ज्यादा बैठक कर चुके हैं.

होटल इंडस्ट्री समेत इन उघोगो के लगेंगे प्लांट

अयोध्या में विकास के पहिए को रफ्तार देने के लिए यहां कई सारे उघोग के प्लांट लगाए जाएंगे.  पर्यटकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिले इसके लिए होटल, बॉटलिंग प्लांट, फ्लोर मिल, ब्राउन ऑयल, प्लाईवुड, और डिस्टलरी के उघोग प्रदेश में लगेंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital