Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे; इन शेयरों को फायदा

सेंसेक्‍स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

सेंसेक्‍स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई. बाजार खुलते ही बहुत से शेयर टूटकर लाल निशान पर आ गए. सुबह 11.15 बजे सेंसेक्‍स 1032 अंक टूटकर 57065 के स्तर पर और निफ्टी 332 अंक गिरकर 16995 आ गया था. वहीं रुपया अबतक के सबसे निचले स्‍तर 81.5225 प्रति डॉलर पर आ चुका है. सिर्फ चंद मिनट में निवेशकों करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

अंतराष्‍ट्ररीय बजार में गिरावट के बीच सोमवार को 10;15 बजे सेंसेक्स 860.62 अंक या 1.48 प्रतिशत टूटकर 57238.30 पर और निफ्टी 285.50 अंक या 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17041.80 पर पहुंच चुका है. लगभग 423 शेयरों में तेजी आई है, 2,704 शेयरों में गिरावट आई और 91 शेयरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ.

लाल निशान पर कारोबार कर रहे ये सेक्‍टर्स

ऑटो, रियल्टी, मेटल और पावर सेक्टर में 3-4 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जबकि फाइनेंशियल, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस में 1-2 फीसदी की गिरावट हुई है. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3-3 फीसदी की गिरावट हुई है.

रुपये में और गिरावट

भारतीय रुपया सोमवार को घरेलू और वैश्विक शेयर बाजार में अमेरिकी डॉलर के नुकसान के तुलना नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. घरेलू मुद्रा 81.55 पर खुली और 81.55 डॉलर प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर को छू गयी है. सुबह 9.20 बजे, घरेलू मुद्रा 81.52 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले 80.99 के पिछले बंद से 0.64 प्रतिशत कम देखी गई थी. मुद्रा नौ कारोबारी सत्रों में से आठ में गिर गई है और इस अवधि में लगभग 2.28 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

शुक्रवार को भी बाजार में थी बड़ी गिरावट

शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 1,000 अंक से अधिक की गिरावट देखी गई थी और एनएसई 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुई था, जिससे बिकवाली का दबाव निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा था और इन्‍हें करीब 4 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital