Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया ये आदेश

बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि उन्हें यहां से ट्रांसफर किया जाए.

Bushra Bibi

बुशरा बीबी.

Bushra Bibi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि बुशरा बीबी को उसी जेल में रखा जाएगा, जहां इमरान खान कैद हैं. बता दें कि बुशरा बीबी अब तक बनीगाला में कैद हैं, जो कि उनका निजी आवास है.

बीते दिनों बुशरा बीबी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि उन्हें यहां से ट्रांसफर किया जाए. बता दें कि पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आदेश में अदालत ने कहा बुशरा बीबी को अदियाला जेल में भेजने का आदेश दिया था.

क्या है मामला

तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में बुशरा बीबी और इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि, बीते दिनों हाईकोर्ट ने इस पर लोग लगा दिया था. इस साल 31 जनवरी को बुशरा बीबी को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, गैर-इस्लामिक विवाह के मामले में बुशरा बीबी हिरासत मे हैं. साल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटने के बाद के पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान को साइफर मामले समेत 4 अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया है.

तोशखाना मामला क्या है

तोशखाना, पाकिस्तान का एक सरकारी विभाग है. जिसमें सरकारों के प्रमुखों, विदेशी हस्तियों, सांसदों, प्रधानमंत्री, नौकरशाहों और अधिकारियों को मिले उपहारों को संजोकर रखा जाता है. इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए तोशखानों में रखे गए उपहारों को कम दाम पर खरीदा और उसे बेचकर लाभ कमाया. इमरान खान को 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहते यूरोप और अरब देशों से कीमती उपहार मिले थे.

इन बेशकीमती उपहारों की हुई थी बिक्री

इमरान खान ने चुनाव आयोग को बताया था कि तोशखाने में रखे उपहारों को 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उन्हें बेचकर 5.8 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त किया गया था. जानकारी रहे कि उन उपहारों में रोलेक्स की 4 घड़ियां, एक ग्राफ घड़ी, कफलिंग (एक जोड़ा), एक बेशकीमती पेन, एक महंगी अंगूठी समेत कई अन्य उपहार शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital