Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Twitter पर ‘ब्लू टिक’ का भौकाल पड़ेगा महंगा, प्रति महीने चुकानी होगी इतनी फीस!

ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए जेब करनी होगी ढीली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर(Twitter) के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क कुछ नये कदम उठा रहे हैं. ट्विटर को खरीदने के बाद अरबपति एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अपनी यूजर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को तब्दील कर देगा. गौरतलब है कि  कल ट्विटर पर ब्लू टिक(Blue Tick) हटाने को लेकर ट्रेंड भी चल रहा था.बहुत से यूजर्स की मांग थी कि ब्लू टिक बांटने का कोई पैमाना होना चाहिए.

ब्लू टिक के लिए जेब होगी ढीली

जानकारी के मुताबिक, ट्विटर अब खाताधारक की पहचान की तस्दीक करने वाले नीले चेक मार्क के लिए शुल्क लेने के बारे में सोच रहा है अगर इसकी मंजूरी मिल जाती है, तो यूजर्स को प्रति माह $ 4.99 का भुगतान करना पड़ सकता है. हालांकि, आगे ब्लू टिक नहीं मिलेगा ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पिछले दिनों एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया और मालिक बन बैठे. हालांकि, मई के मध्य तक एलन मस्क ने इसकी खरीद के बारे में अपना विचार बदल दिया, इस चिंता का हवाला देते हुए कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर फेक अकाउंट्स की संख्या ट्विटर के दावे से अधिक थी. इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वह अब 44 अरब डॉलर के सौदे के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं.आपको याद होगा कि ट्विटर समूह ने उन्हें 27 अक्टूबर तक डील पूरी करने या फिर कानूनी कार्रवाई झेलने की डेडलाइन दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital