Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bollywood: न्यू कृष्णा राज बंगले में बड़ी होगी रणबीर-आलिया की बेबी गर्ल, जल्द होंगे शिफ्ट

न्यू कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होगी कपूर फैमली

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने गए हैं. इस कपल ने बीते रविवार को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. कपूर खानदान में नन्हीं परी के जन्म के बाद से ही लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी हैं. बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक सभी रणबीर और आलिया को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स से ये जानकारी सामने आई है. कि वो जल्द ही अपनी बेटी के साथ न्यू कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाली है. ये घर पिछले 3 साल से री कंस्ट्रक्ट हो रहा था.

रणबीर की बेटी के लिए बना 3 फ्लोर

दरअसल न्यू कृष्णा राज बंगला 8 फ्लोर का है. इसमें एक फ्लोर नीतू कपूर  का है. वहीं दूसरे फ्लोर पर रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ रहेंगे. कहा ये भी जा रहा है कि तीसरा फ्लोर उनकी बेटी के लिए होगा, ताकि जब वो बड़ी हो जाए तो उसे अपना पूरा स्पेस मिले. वहीं चौथे फ्लोर  पर रणबीर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है.

रणबीर-आलिया का ऑफिस

इसी बिल्डिंग का एक फ्लोर पर स्विमिंग पूल सहित एंटरटेनमेंट के लिए होगा और एक फ्लोर में रणबीर, आलिया और नीतू का ऑफिस होगा, जहां वो स्क्रिप्ट सुनेंगी. इसके साथ ही इस नए घर में ऋषि कपूर की याद में एक जगह बनाई गई है.

हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज 

आलिया ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी. आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है. हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है. इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है. हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं.

शादी के बाद की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली. शादी के 2 महीने बाद यानी 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital